मुख्य समाचार

पीएम इकोनाॅमिक एडवाइजरी काउंसिल के अध्यक्ष बने देबरॉय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। नीति आयोग के सदस्य विवेक देबरॉय काउंसिल के अध्यक्ष बने हैं। पीएम की पांच सदस्यीय आर्थिक सलाहकार परिषद में प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री शामिल किए गए हैं। साथ ही डॉ सुरजीत भल्ला, डॉ रथिन रॉय और डॉ आशिमा गोयल पार्ट टाइम सदस्य हैं। 
नीति आयोग के प्रिंसिपल अडवाइजर रतन वटाल सदस्य सचिव बने हैं। आर्थिक सलाहकार परिषद का मुख्य कार्य आर्थिक मामलों का अध्ययन कर प्रधानमंत्री को सलाह देना है। आर्थिक सलाहकार परिषद व्यापक आर्थिक महत्व से जुड़े मुद्दों पर नजर रखेगा। इसके अलावा परिषद उन सभी कार्यों को करेगा,जो समय-समय पर पीएम द्वारा तय किए जाएंगे।
 


संबंधित खबरें