मुख्य समाचार

पेट्रोल-डीजल पर दो रुपये बेसिक एक्साइज ड्यूटी हुई कम 

नई दिल्ली/एजेंसी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत को लेकर कई दिनों से आलोचना झेल रही मोदी सरकार ने मंगलवार को एक अहम कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली बेसिक एक्साइज ड्यूटी को प्रति लीटर दो रुपये कम कर दिया है। आदेश 4 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। 
वित्त मंत्रालय का कहना है कि यह कदम इंटरनैशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमत  के कारण उठाया गया है। इस कारण सरकार को रेवेन्यू में सालाना 26,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला आम आदमी को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है। गौरतलब है कि तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर विपक्ष भी काफी समय से सरकार पर हमलावर है।
सरकार ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में नरमी को देखते हुए इसका लाभ उठाने के लिये तीन साल पहले उत्पाद शुल्क में वृद्धि की थी। अब इस बात को लेकर आलोचना हो रही थी कि वह उत्पाद शुल्क में कटौती नहीं कर रही है जबकि जुलाई से लगातार ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं। चार जुलाई से पेट्रोल की कीमत 7.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 5.70 रुपये की वृद्धि हुई है।
 


संबंधित खबरें