बेंगलुरु। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जीएसटी की आईटी व्यवस्था को सरल बनाने का निर्देश इन्फोसिस को दिया है। यह निर्देश छोटे करदाताओं को जीएसटी विवरणी दाखिल करने में आ रही परेशानी को देखते हुए दिया गया है। मोदी बेंगलुरु में जीएसटी के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित मंत्री समूह की दूसरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इन्फोसिस परिसर में आयोजित बैठक में निष्कर्ष आया कि 90 लाख करदाता निबंधित हैं। इनमें से चार लाख से ही 95 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति होती है। जुलाई की संक्षिप्त विवरणी (तीन-बी) दाखिल करने वाले 53 लाख करदाताओं में से 33 लाख ने ही विस्तृत विवरणी (जीएसटीआर-एक) दाखिल की है। विस्तृत विवरणी दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। उन्होंने जीएसटीएन के क्रियाकलाप पर संतोष जताया।