मुख्य समाचार

13 अक्टूबर को बंद रहेंगे देश के पेट्रोल पंप 

पटना । देश के करीब 54000 पेट्रोल पंप 13 अक्टूबर को बंद रहेंगे। सरकार ने अगर मांग नहीं मानी, तो 27 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा करते हुए पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने और उन्हें बेहतर मार्जिन देने की मांग की है। पेट्रोल पंप संचालक लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। निर्णय यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट की बैठक में लिया गया। यह फ्रंट देश में पेट्रोल डीलर्स के तीन बड़े संगठनों को मिलाकर बनाया गया है। इनकी मांगों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ 4 नवंबर, 2016 को हुए अग्रीमेंट को लागू कराना भी शामिल है। इसके अलावा संगठन मार्केटिंग डिसिप्लीन गाइडलाइंस के तहत लगाए जा रहे अनुचित पेनल्टी को भी हटाने की मांग कर रहा है। 
 


संबंधित खबरें