मुख्य समाचार

जीएसटी में राहत की मांग को लेकर ट्रक आॅपरेटरों का चक्का जाम 

पटना/नई दिल्ली। जीएसटी और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देश भर के ट्रक ऑपरेटरों का दो दिन का चक्का जाम रविवार की आधी रात से शुरू हो गया। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि दो दिन की इस सांकेतिक हड़ताल के बावजूद उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो दिवाली के आसपास अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो सकती है। ट्रक ऑपरेटरों की मांग है कि जीएसटी में उन्हें राहत दी जाए और पुराने ट्रक बेचने पर लगने वाले 28 फीसदी टैक्स के प्रावधान को खत्म किया जाए। दो दिन की हड़ताल से दो हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका है। हड़ताल का असर फल, सब्जी व अन्य जरूरी सामान पर पड़ेगा।
ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने इसकी जानकारी दी। उत्तरी भारत के उपाध्यक्ष हरीश सब्बरवाल का कहना है कि 50 लाख बसों के ऑपरेटर भी यूनियन के सदस्य हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें हड़ताल में शामिल नहीं किया गया है। 


संबंधित खबरें