पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश,अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्मामृतं गमय के शुभ संकल्प का संदेश देती है। दीपावली का पर्व लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्साह लाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।