मुख्य समाचार

जियो फुल कैश बैक रिचार्ज ऑफर का आज आखिरी दिन 

पटना/नई दिल्ली/18.10.17। जियो दिवाली ऑफर के तहत फुल कैश बैक रिचार्ज में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। 18 अक्टूबर (बुधवार) फुल कैश बैक रिचार्ज का आखिरी दिन है। जियो दिवाली ऑफर के तहत 399 रुपये के रिचार्ज पर 100 फीसदी कैश बैक मिल रहा है। ऑफर का फायदा उठाने के लिए प्रीपेड कस्टमर्स को 12 से 18 अक्टूबर के बीच 399 रुपये का रिचार्ज करवाना है। प्रीपेड ग्राहक रिचार्ज जियो की वेबसाइट, जियो ऐप, रिलायंस डिजिटल और जियो स्टोर के माध्यम से करा सकते हैं।

रिचार्ज पर ग्राहक को 50 रुपये के 8 वॉउचर्स मिल रहे हैं यानी 399 रुपये पर 400 रुपये का कैशबैक। इन वॉउचर्स को 309 रुपये से अधिक के रिचार्ज पर एक-एक कर भुनाया जा सकता है। अगर कोई इसे डेटा ऐड ऑन रिचार्ज में इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे 91 रुपये से अधिक का डेटा ऐड ऑन ऑप्शन चुनना होगा। ये वॉउचर्स 15 नवंबर के बाद ही भुनाए जा सकेंगे। 12 से 18 अक्टूबर के बीच रिचार्ज को अडवांस रिचार्ज माना जाएगा और ग्राहकों की मौजूदा प्लान की अवधि खत्म होने के बाद ही यह प्लान लागू होगा। यह प्लान 19 अक्टूबर से लागू होगा। 


संबंधित खबरें