मुख्य समाचार

जीएसटी रिटर्न फाइल की तिथि एक महीने बढ़ी

नई दिल्ली/एजेंसी। सरकार ने जुलाई के लिए जीएसटीआर-2 भरने का समय एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर और जीएसटीआर-3 के लिए 11 दिसंबर कर दिया है। जीएसटीआर-2 या खरीद रिटर्न का मिलान जीएसटीआर-1 से किया जाना है, जो बिक्री रिटर्न है। जीएसटीआर-2 भरने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर थी। वहीं जीएसटी-3 फाइल करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर थी। जीएसटीआर-1 और 2 के मिलान का फॉर्म जीएसटीआर-3 है।
जुलाई का जीएसटीआर-1 दर्ज करने की अंतिम तारीख एक अक्टूबर थी। 46.54 लाख से अधिक कंपनियों ने जीएसटीआर-1 रिटर्न दाखिल किया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समय सीमा बढ़ाये जाने से 30.81 लाख करदाताओं को जुलाई, 2017 महीने की जीएसटीआर-2 जमा करने में सुविधा मिलेगी। 
 


संबंधित खबरें