नई दिल्ली/एजेंसी। दुनिया की पावरफुल महिलाओं में पांच भारतीयों ने अपनी जगह बनाई है। फोर्ब्स की लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ व एमडी चंदा कोचर और बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा का नाम भी है। फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ऊपर जर्मन चांसलर ऐंगला मर्केल हैं। मर्केल लगातार सातवें साल इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर कोे 32वां रैंक मिला है। एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा को 57 वां रैंक व बायोकॉन की चेयर पर्सन किरन मजूमदार शॉ 71वें नंबर पर हैं। मीडिया हाउस की चेयरपर्सन शोभना भरतीया 92 वें और बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा 97 वें नंबर पर हैं।
इसके अलावा भारतीय मूल की कुछ और महिलाओं ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नुई ने 11 वां स्थान हासिल किया है। भारतीय मूल की अमेरिकी निकी हेले 43 वें नंबर पर हैं।