पटना। आयकर विभाग ने गुरुवार को आपणो घर नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी चला रहे लोगों के बिहार व झारखंड के ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया। संयुक्त निदेशक प्रणव कुमार सोले के नेतृत्व में पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, रांची, धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो में एक साथ कार्रवाई हुई। जांच में भारी करवंचना की बात कही जा रही है । अभियान देर रात तक चलेगा।
आपणो घर के शेयर होल्डर जय प्रकाश देवरालिया, श्यामसुंदर शाह, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, पुष्कर डोकानिया, जोगिंदर सिंह व रोहित शर्मा समेत 10 पार्टनर के ठिकानों पर कार्रवाई हुई। आपणो घर योजना के तहत शेयर होल्डर्स ने करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।