मुख्य समाचार

ट्रांसपोर्टर्स ने हड़ताल वापस ली

पटना। मुख्यमंत्री सचिवालय से मिले आश्वासन के बाद बिहार के ट्रांसपोर्टर्स ने छह  दिन से जारी अपनी हड़ताल मंगलवार (21नवंबर) की देर शाम वापस ले ली। लघु खनिज अधिनियम 2017 व परिवहन शुल्क में भारी वृद्धि के विरोध में ट्रांसपोर्टर्स ने मंगलवार को गर्दनीबाग में धरना दिया । धरना के दौरान वे मुख्यमंत्री सचिवालय गए। सचिवालय ने मांगों पर विचार के लिए दस दिन का समय मांगा है। जानकारी बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने दी। ट्रांसपोर्टर्स 15 नवंबर की रात से ही हड़ताल पर थे।
आॅल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन,बिहार के महासचिव राज कुमार झा ने कहा कि सरकार द्वारा तय समय सीमा के अंदर मांगों पर विचार नहीं होने पर ट्रांसपोर्टर्स फिर से हड़ताल करने को मजबूर होंगे। हड़ताल को ऑल इंडिया कन्फेडरेशन आॅफ गुड्स व्हेकिल ऑनर एसोसिएशन (एसीओजीओए) का भी समर्थन था। 


संबंधित खबरें