पटना। राज्य सरकार ने दो आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव डॉ दीपक प्रसाद (1989 बैच) को बिहार राज्य योजना पर्षद का परामर्शी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा (2000 बैच) को योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वह बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी के परियोजना निदेशक व बिहार राज्य योजना पर्षद के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।