पटना। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने श्रम आधारित उद्योगों की सालाना प्रोत्साहन राशि में 34 फीसदी वृद्धि कर इसे 8,450 करोड़ रुपये कर दिया है। इस पहल से बिहार के बुनकर और जूट उद्योग से जुड़े कारीगरों की आमदनी बढ़ेगी। इससे हस्तशिल्प, कालीन, कृषि और इलेक्ट्राॅनिक कल-पुर्जे बनाने में लगे उपक्रमों को फायदा होगा।