पटना। जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल (जेपीएनआई) एयरपोर्ट, पटना के विस्तारीकरण का काम मंगलवार (12.12.2017) से शुरू हो गया। शुरुआत एयरक्राफ्ट की पार्किंग (एप्रन एरिया) के विस्तार से हुआ। इससे बड़े एयरबस ए 320 और बोइंग 737 विमानों की पार्किंग हो सकेगी। यह काम तीन चरणों में होगा। मार्च 2018 से पटना एयरपोर्ट से 24 घंटे फ्लाइट की सुविधा शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट निदेशक आरएस लाहौरिया ने बताया कि काम सितंबर 2018 तक पूरा होने की उम्मीद है। तीन चरणों में काम होने के कारण राज्य सरकार के विमानों के परिचालन पर असर नहीं होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया) के. एल. शर्मा एवं सभी एयर लाइंस के स्टेशन मैनेजर मौजूद थे।