पटना। पीएचडी चैंबर आॅफ काॅर्मस व यूपी सरकार के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एग्री हाॅर्टि टेक 2017 का उद्घाटन कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किया । प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थान शिरकत कर रहे हैं। जापान सरकार ने 28 स्टाॅल लगाये गये हैं। जापान की कृषि, डेयरी तथा मछलीपालन से जुड़ी कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। बिहार से कृषि मंत्री को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। डाॅ प्रेम ने यूपी के कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव, कृषि निदेशक व अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की योजनाओं की जानकारी ली।