मुख्य समाचार

बीआईए का शिष्टमंडल पर्यटन मंत्री से मिला

पटना। बिहार उद्योग संघ (बीआईए) का चार सदस्यीय शिष्टमंडल पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार से गुरुवार को मिला। इस दौरान राज्य में पर्यटन उद्योग के विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। 
बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने बताया कि मुलाकात का मुख्य उद्देश्य सूबे में पर्यटन के विकास पर विमर्श, इसके माध्यम से राज्य के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करना एवं सरकार की नीतियों से अवगत होना था। मंत्री ने पर्यटन विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास से अवगत कराया। 
बीआईए ने पर्यटन उद्योग के विकास के लिए कई सुझाव भी दिए,जिसकी मंत्री ने सराहना की। मंत्री ने बीआईए एवं राज्य सरकार के सहयोग से फरवरी 2018 में लग रही औद्योगिक प्रदर्शनी एक्सपो 2018 में पर्यटन विभाग की भागीदारी पर सहमति दी। शिष्टमंडल में बीआईए के पूर्व उपाध्यक्ष निशीथ जायसवाल, ऊर्जा उपसमिति के अध्यक्ष संजीव कनोडिया एवं नेटवर्किंग सबकमिटि के अध्यक्ष मनीष तिवारी मौजूद थे।  
 


संबंधित खबरें