मुख्य समाचार

दलाई लामा व नीतीश कुमार ने पुस्तक का किया विमोचन

गया । बोधगया के कालचक्र मैदान में धर्म गुरु दलाई लामा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘साइंस एंड फिलाॅस्फी इन द इंडियन बुद्धिस्ट क्लासिक ‘ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक तिब्बत के विद्धानों ने लिखी है। सीएम ने कहा कि पुस्तक विश्व कल्याण, शांति और बंधुत्व का राह दिखाएगी। यह चार खंड में है।
सीएम ने 3.96 करोड़ की लागत से महाबोधि मंदिर की चहारदीवारी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध को नमन करने के साथ ही दलाई लामा से भी आशीर्वाद लिया। दलाई लामा ने भी मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा की। 
 


संबंधित खबरें