मुख्य समाचार

चूड़ा-दही भोज में शामिल हुए सीएम एवं डिप्टी सीएम

पटना । मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जदयू के चूड़ा-दही भोज में शामिल हुए। भोज प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर था। सीएम व डिप्टी सीएम ने लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत कई मंत्री,विधायक,पार्टी कार्यकर्ता व अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।  
 


संबंधित खबरें