मुख्य समाचार

किसानों को बाजार दिलाने में मददगार होगा एफपीओ

पटना। बिहार के किसानों के उत्पाद को बेहतर बाजार एवं अच्छी कीमत दिलाने के लिए फार्मर प्रोड्यूसर आॅर्गेनाइजेशन (एफपीओ) बनाकर विपणन की व्यवस्था की जा रही है। कृषि विभाग के बिहार एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रिफाॅर्म इनिसिएटिव के अंतर्गत 20 एफपीओ का गठन किया जाना है, जिनमें 10 का गठन हो गया है। इस कार्यक्रम के द्वारा सूबे के 75 हजार किसान को उनके ही गठित एफपीओ के माध्यम से बाजार से जोड़कर कृषि उत्पादों के विपणन का कार्य किया जायेगा। संचालन के लिए शुरू के एक-दो वर्षों तक इन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। 
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि नालंदा, गया, बक्सर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली एवं बेगूसराय जिलों में 10 एफपीओ का गठन हो चुका है। निरीक्षण में डुमरांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की कार्यप्रणाली ठीक पायी गयी। उम्मीद है कि इस व्यवस्था से बिचोलियों को बाजार से अलग करने का राज्य सरकार का उद्देश्य पूरा होगा। 
 


संबंधित खबरें