मुख्य समाचार

29 आइटम व 53 सेवाओं  पर कम हुआ जीएसटी

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 25 वीं बैठक में हैंडीक्राफ्ट समेत 29 आइटम और 53 सेवाओं  पर टैक्स  कम करने  का फैसला किया गया । जीएसटी की नई दरें 25 जनवरी से लागू होंगी । रियल एस्टेट सेक्टर को जीएसटी के दायरे में लाने पर कोई चर्चा नहीं हुई। 

 बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल करने पर विचार किया गया । अगली बैठक में जीएसटी रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को सरल करने की मंजूरी दी जाएगी । काउंसिल की अगली बैठक 10 दिन बाद वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से होगी। 

ई-वे बिल की अनिवार्यता का प्रावधान एक फरवरी से लागू होगा । पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर जेटली ने कहा कि अगली मीटिंग में इस पर विचार होगा। एग्री आइटम व हीरे पर जीएसटी कम हुआ है जबकि फिल्टर सिगरेट पर जीएसटी बढ़ा है।


संबंधित खबरें