मुख्य समाचार

अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए तैयार होगा सिस्टम

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए शीघ्र ही एक सिस्टम तैयार होगा। सिस्टम एडीजी या आईजी रैंक के अधिकारी के नियंत्रण में होगा। आधुनिक तकनीक से युक्त इस तंत्र का एक फोन नंबर होगा। सूबे के किसी गांव से भी कोई व्यक्ति इस नंबर पर फोन कर अवैध कारोबार की सूचना दे सकता है। फोन का रिकाॅर्ड होगा। निर्धारित समय के अंदर पुलिस वहां पहुंच कर कार्रवाई करेगी। सीएम ने गांधी मैदान में आयोजित मानव श्रृंखला के दौरान उक्त जानकारी दी।   
 


संबंधित खबरें