मुख्य समाचार

न दहेज,न बाल विवाह के संदेश के साथ उड़ा गुब्बारा 

पटना । न दहेज, न बाल विवाह के संदेश के साथ ठीक 12 बजे गुब्बारा उड़ने के साथ ही मानव श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत हुई । गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । गांधी मैदान से चार श्रृंखलाएं अलग-अलग दिशाओं में निकली । बिहार में करीब 13668 किलोमीटर में मानव श्रृंखला बनी है । श्रृंखला 12: 30 बजे तक रही । करीब चार करोड़ लोगों ने इसमें शिरकत की है । कार्यक्रम को लेकर हर वर्ग में उत्साह दिखा । बौद्ध भिक्षु, आदिवासी व किन्नरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की । 
गांधी मैदान में इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष विजय चैधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंद किशोर यादव एवं डाॅ प्रेम कुमार, मेयर सीता साहू, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू व किशोर कुणाल समेत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे । 
केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत कई नेता पटना में ही अन्य जगहों पर मानव श्रृंखला में शामिल हुए ।                     
 


संबंधित खबरें