पटना । पटना एयरपोर्ट से सुगम विमान परिचालन व दरभंगा से रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत उड़ान शुरू करने संबंधित मसलों पर 24 जनवरी को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में पटना एयरपोर्ट पर बैठक होगी। बैठक के बाद टीम हेलिकाॅप्टर से दरभंगा एयरपोर्ट जाएगी।
मीटिंग में एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया (एएआई) के सदस्य (योजना) सुधीर रहेजा, सदस्य (ऑपरेशन) एन. एन. मूर्ति, कार्यकारी निदेशक (योजना) अनिल कुमार पाठक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के. एल.शर्मा और एयरपोर्ट निदेशक राजेंद्र सिंह लहौरी शामिल होंगे।
राज्य सरकार की ओर से प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, निदेशक सिविल एविएशन कैप्टन दीपक कुमार सिंह, डीएम कुमार रवि, एसएसपी मनु महाराज, सीआईएसएफ के डीआईजी सिल्वन और कमांडेंट विशाल दुबे शामिल होंगे।