मुख्य समाचार

रोजगार मेले में 9769 युवाओं को मिला आॅफर लेटर

पटना । तीन दिवसीय रोजगार मेले में 9769 युवाओं को रोजगार मिला। मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित रोजगार मेले का समापन 31 जनवरी को हुआ। चयनित युवाओं को आॅफर लेटर प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने दिया। पटना प्रमंडल के लिए मेले का आयोजन केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय एवं राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने किया था।

युवाओं का चयन साक्षात्कार के आधार पर आॅटोमोबाइल, टेक्सटाइल, रिटेल, सिक्यूरिटी एजेंसी, हेल्थकेयर, बैंकिंग एवं इंश्यारेंस कंपनियों में हुआ है। मौके पर मिशन की निदेशक असीमा जैन, सीआईआई पटना के अध्यक्ष पीके सिन्हा समेत मिशन के अधिकारी मौजूद थे।     
 


संबंधित खबरें