मुख्य समाचार

निवेश एक प्रक्रिया है, बातचीत जारी रहनी चाहिए

पटना । जापान के ट्रेड एसोसिएशन का मानना है कि किसी भी देश में निवेश एक सतत प्रक्रिया है। आने-जाने और बातचीत का सिलसिला जारी रहना चाहिए। इससे सकारात्मक परिणाम मिलता है। जापान वित्तीय और तकनीकी रूप से काफी मजबूत है। बिहार उद्योग संघ के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने जापान से लौटने के बाद वहां के अनुभवों को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया। सीएम नीतीश कुमार के साथ 11 सदस्यीय टीम चार दिवसीय दौरे पर जापान गयी थी।  

जापान के ट्रेड एसोसिएशन ने बिहार में निवेश संबंधित सेक्टर का ब्योरा मांगा है। बीआईए का मानना है कि यहां इन्फ्रा, टूरिज्म, एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग में काफी संभावना है। इन क्षेत्रों का ब्लू प्रिंट शीघ्र ही भेजा जाएगा। उम्मीद है कि तीन से चार माह में जापान से एक टीम आएगी। बौद्ध सर्किट के साथ पीस कोरिडोर पर भी बात हो रही है। इससे कारोबार बढ़ेगा। बीआईए का प्रस्ताव है कि गया से बनारस के बीच जमीन अधिग्रहण कर वहां जापानी इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप किया जा सकता है। इस तरह की व्यवस्था राजस्थान में है।    

बौद्ध धर्मावलंबी होने के कारण जापानी बोधगया और राजगीर आते रहते हैं। उन्होंने वाहनों की पार्किंग व सड़क किनारे एक अंतराल पर बेहतर शौचालय की व्यवस्था पर जोर दिया। 
 


संबंधित खबरें