पटना । आयकर विभाग ने गुरुवार को अलीगढ़ लॉक्स के 11 ठिकानों पर छापेमारी की। पटना के चार, अलीगढ़ के एक व कोलकाता के 6 ठिकानों पर कार्रवाई हुई। जांच में बड़ी कर अपवंचना मिली है। अलीगढ़ लॉक्स के मालिकों की अलीगढ़ लॉक्स, पीयूष प्राइवेट लि., नंदन रिर्सोसेज एवं प्रोमिनेंट फाइनेंशियल एडवाइजरी नाम से कंपनियां हैं।