मुख्य समाचार

29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे इनकम टैक्स आॅफिस 

नई दिल्ली/पटना । देश के सभी आयकर कार्यालय और आयकर सेवा केंद्र 29 से 31 मार्च तक रिटर्न फाइल करने के लिए खुले रहेंगे। वित्तीय वर्ष 2016-17 और असेसमेंट इयर 2017-18 के रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2018 है। 
वित्त मंत्रालय ने कहा कि रिटर्न फाइल करने में कोई परेशानी न हो इस कारण आयकर सेवा केंद्र छुट्टियों में भी खुले रहेंगे। 29 मार्च को महावीर जयंती और 30 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। 31 मार्च 2018 तक वित्तीय वर्ष 2016-17 के साथ 2015-16 का भी बिलेटेड आईटी रिटर्न फाइल कर सकते हैं। बकाया टैक्स और रिटर्न फाइल को लेकर आयकर विभाग लगातार सख्ती बढ़ा रहा है।
 


संबंधित खबरें