पटना । ईस्टर के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें ईस्टर की शुभकामनाएं दी। साथ ही बिहार की प्रगति, सुख व शांति की कामना की।
इस अवसर पर ईसाई कल्याण संघ पटना के महासचिव एसके लाॅरेंस, अध्यक्ष अम्ब्रोज पैट्रिक, रंजन डेविड, अभिषेक पैट्रिक, शिखा कुमारी, उमेश्वर प्रसाद व विनय कुमार उपस्थित थेे। एसके लाॅरेंस ने मुख्यमंत्री कोे बाइबल की पंक्तियां सुनाई। सीएम ने सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं दी।