मुख्य समाचार

सीएम की केंद्रीय सचिव से पटना मेट्रो के डीपीआर पर हुई चर्चा 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना मेट्रो के डीपीआर पर चर्चा हुई। एक अणे मार्ग में सीएम ने सचिव से डीपीआर प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत करने के साथ स्मार्ट सिटी फंड को और बढ़ाने के लिए कहा। 

प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने केंद्रीय सचिव को बताया कि एक माह में पटना मेट्रो का डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया जायेगा। सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बिहार में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यों की सराहना की। उन्होंने सीएम के साथ बोधिवृक्ष का भी दर्शन किया।
 


संबंधित खबरें