पटना/बिहार कारोबार न्यूज । केंद्रीय कृषि निर्यात नीति 2018 में मुजफ्फरपुर की लीची को शामिल करने का स्वागत राज्य सरकार ने किया है। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के अन्य विशिष्ट उत्पाद जैसे मखाना, हाजीपुर का मालभोग केला और सब्जी विशेषकर टमाटर व आलू को भी सम्मिलित करने का अनुरोध केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु से करेंगे।
हाल ही में भारत सरकार की भौगलिक दर्शन पत्रिका में भागलपुर के कतरनी चावल, जर्दालु आम और नवादा के मगही पान को पंजीकृत किया गया है।