मुख्य समाचार

किसान दशरथ बिंद की आत्महत्या पर सीएम मर्माहत, जांच का निर्देश

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला के किसान दशरथ बिंद की आत्महत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को पूरे मामले पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर ‘बिहार कृषि संकटग्रस्त किसान सहायता योजना 2015’ के तहत शीघ्र सहायता दी जाएगी। 
आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कृष्णागढ़ थाने के बिंद टोली गांव के दशरथ बिंद की फसल बर्बाद हो गयी थी। इसे लेकर वह काफी परेशान था। सूद पर ली गई राशि से दशरथ बिंद ने खेती की थी। फसल बर्बाद होने से निराश रविवार (8 अप्रैल) को उसने आत्महत्या कर ली। 


संबंधित खबरें