पटना/बिहार कारोबार न्यूज । भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि डॉ यास्मिन अली हक ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की। डॉ यास्मिन ने बिहार में यूनिसेफ की गतिविधियों जैसे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, हाईजिन एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्य की जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी। टीम में यूनिसेफ के कई अधिकारी भी थे।