मुख्य समाचार

श्रेयसी सिंह ने स्वर्ण पदक जीत बिहार का बढ़ाया मान

पटना / बिहार कारोबार न्यूज । बिहार की श्रेयसी सिंह (जमुई जिला) ने काॅमनवेल्थ 2018 खेल में निशानेबाजी में डबल ट्रैप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। काॅमनवेल्थ गेम्स आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हो रहा है। जीत पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रेयसी सिंह ने काॅमनवेल्थ खेल में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य एवं देश को गौरवान्वित किया है। श्रेयसी सिंह शीर्ष पर पहुंचे यही मेरी कामना है।

श्रेयसी सिंह जमुई जिला के गिद्धौर की हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं।
 


संबंधित खबरें