मुख्य समाचार

विधान परिषद चुनाव : नीतीश व मोदी समेत प्रत्याशियों ने किया नामांकन

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार (16 अप्रैल) को नामांकन का आखिरी दिन था। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नामांकन किया। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (भाजपा), पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान (भाजपा), रामेश्वर महतो (जदयू), खालिद अनवर (जदयू) व प्रेमचंद मिश्र (कांग्रेस) ने भी नामांकन किया । 

राजद से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे व खुर्शीद मो. मोहसिन तथा हम पार्टी से संतोष मांझी पहले ही नामांकन कर चुके हैं।

इस तरह 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया । नामांकन पत्रों की जांच 17 अप्रैल को होगी। जीत के लिए 21 वोट की जरूरत है। अब तक की स्थिति के अनुसार चुनाव की नौबत नहीं आएगी। अधिक उम्मीदवारों के नामांकन की स्थिति में 26 अप्रैल को चुनाव होगा।


संबंधित खबरें