पटना/बिहार कारोबार न्यूज। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर पिछले कुछ दिनों से बिहार के बैंकों में जारी नगद की किल्लत की चर्चा की। जेटली ने बैंकों में नगद की किल्लत को एक-दो दिन में दूर करने का निर्देश दिया। मोदी ने कहा कि बिहार के बैंकों में नगद की स्थिति शीघ्र समान्य हो जायेगी तथा आम ग्राहकों को करेंसी के लेन-देन में कोई परेशानी नहीं होगी।