पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की सगाई बुधवार को ऐश्वर्या राय के साथ हुई। ऐश्वर्या पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। होटल मौर्या में आयोजित समारोह में दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। शादी 12 मई को होगी।