मुख्य समाचार

गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण अब वन विभाग करेगा

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण अब पर्यावरण व वन विभाग करेगा। साथ ही वीरकुंवर सिंह पार्क के पार्ट 3 (सड़क व रेलवे लाइन के बीच) एवं फुलवारीशरीफ में 8 एकड़ क्षेत्रफल में पार्क के निर्माण का काम चालू वित्त वर्ष में पूरा होगा। पर्यावरण व वन विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने पर्यावरण व वन विभाग को 70 पार्कों को हस्तांतरित किया है। शेष 26 पार्कों का चालू वर्ष में विकास कार्य पूरा हो जायेगा। साथ ही अमृत योजना के अंतर्गत 4.72 करोड़ की लागत से योगीपुर संप हाउस से कंकड़बाग टेंपो स्टैंड तक सड़क के बीच की खाली जमीन पर पार्क का निर्माण व सौंदर्यीकरण, सगुना मोड़ से रुपसपुर नहर तक तथा विधानसभा व सचिवालय के सौंदर्यीकरण का काम 6 करोड़ की लागत से पूरा होगा।
 


संबंधित खबरें