मुख्य समाचार

बच्ची के जन्म पर 11000 रुपये का एफडी कराएगी ऑक्सी हेल्थ

नई दिल्ली/एजेंसी। हेल्थकेयर क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी ऑक्सी देश में जन्म लेने वाली हर नवजात बच्ची के नाम पर 11,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट कराएगी। इसका मकसद देश में लिंगानुपात के अंतर को कम करना और बच्ची की शिक्षा में मदद करना है। इस कार्यक्रम को लड़कियों को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए तैयार किया गया है। 

ऑक्सी कन्या शिशु विकास कार्यक्रम के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले माता-पिता को बच्ची के जन्म के समय 11,000 रुपये का एफडी मिलेगा। माता-पिता के धर्म, सामाजिक या भौगोलिक स्थिति को भेदभाव से अलग सभी को दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन ऑक्सी हेल्थ ऐप पर कराया जा सकता है।
लड़कियां 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर इस राशि का अपनी बुद्धिमत्ता से इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे वे अपना भविष्य संवार सकती हैं। इस पर किसी और का कोई अधिकार नहीं होगा। 

योजना के तहत 3 माह की गर्भवती मां को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यदि लड़की जन्म लेती है, तो लड़की के नाम से 11,000 रुपये की एफडी जारी की जाएगी। इसे बच्ची के आधार कार्ड और बैंक खाते से जोड़ा जाएगा। 
 


संबंधित खबरें