मुख्य समाचार

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छपरा में आईटीबीपी सेंटर का किया उद्घाटन

छपरा/बिहार कारोबार न्यूज । केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छपरा के जलालपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छठी वाहिनी सेंटर का उद्घाटन किया। 71 एकड़ जमीन पर बने सेंटर में 10 कंपनियां रहेंगी। समारोह में आईटीबीपी के जवानों को साहसिक कार्यों के लिए गृहमंत्री ने सम्मानित किया। 

इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी मौजूद थे। साथ ही सांसद राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, ओम प्रकाश यादव व जनक राम, कई विधायक, आईटीबीपी के डीजी आरके पचनंदा समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। 


संबंधित खबरें