मुख्य समाचार

किसान कल्याण कर्मशाला दो मई को,हर प्रखंड में होगा आयोजन 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । सूबे के 534 प्रखंडों में दो मई को किसान कल्याण कर्मशाला आयोजित की जाएगी। कर्मशाला में 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अपनायी जाने वाली रणनीति पर परिचर्चा होगी। संबंधित प्रखंड के जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।

कर्मशाला के आयोजन के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के बिहार प्रभारी उपायुक्त (उद्यान) संजय कुमार शामिल होंगे। वह बक्सर जिला के प्रखंडों में आयोजित होने वाले किसान कल्याण कर्मशाला में भाग लेंगे। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार गया जिला के प्रखंडों में व कृषि उत्पादन आयुक्त पटना जिला के नौबतपुर प्रखंड में शामिल होंगे। प्रधान सचिव, कृषि निदेशक एवं निदेशक बामेती समेत राज्य स्तर से एक पदाधिकारी को इसके लिए प्राधिकृत किया गया है।  
 


संबंधित खबरें