मुख्य समाचार

मई दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है  कि विकास, औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता बढ़ाने में श्रमिकों की अहम भूमिका है। उनकी मेहनत और ताकत का ही परिणाम है कि हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास का सपना साकार होे रहा है। 

श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है। उन्हें सम्मान दें। मुख्यमंत्री ने राज्य के श्रमिक एवं श्रमिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे राज्य एवं राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी कोे निरंतर बढ़ाएं। राज्य को प्रगति एवं समृद्धि की नई ऊचाईयों पर पहुंचाने का संकल्प लें।
 


संबंधित खबरें