नई दिल्ली/एजेंसी । फ्यूचर ग्रुप अब लोगों को ताजे फल, हरी सब्जियां, डेयरी आइटम व ग्राॅसरी ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। किशोर बियानी की स्वामित्व वाली कंपनी ने अमेजन को टक्कर देने की योजना बनायी है। अमेजन प्राइम की तर्ज पर कंपनी इजीडे सदस्यों के लिए एक ई-कॉमर्स एप्लिकेशन लांच करने जा रही है। इसके जरिए कंज्यूमर घर से ही शॉपिंग कर सकेंगे।
फ्यूचर ग्रुप के सीईओ विनय भाटिया का कहना है कि कंपनी ताजे फल और सब्जियों को ग्राहकों के घरों तक पहुंचाना चाहती है। डिलिवरी के लिए फ्यूचर ग्रुप अपने रीटेल स्टोर इजीडे का इस्तेमाल करेगा। फिलहाल यह स्टोर 2-2.5 किमी के दायरे में ही कंज्यूमर्स को अपनी सेवाएं देता है, लेकिन ग्रुप इस नेटवर्क का विस्तार करेेगा।