पटना/बिहार कारोबार न्यूज। कटिहार के निवर्तमान एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रोक लग गई है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान के लिए कहा गया है । उनकी पोस्टिंग सीबीआई दिल्ली में हुई थी। वह 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने विदाई समारोह में सिद्धार्थ मोहन जैन ने फायरिंग कर खुशी का इजहार किया था। एडीजी मुख्यालय एसके सिंघल ने बताया कि मामले की जांच होगी। अगर जरूरत हुई, तो कड़ी कार्रवाई भी होगी।