मुख्य समाचार

जमुई मामले में सीएम ने दिया जांच का आदेश

जमुई/पटना/बिहार कारोबार न्यूज। जमुई जिले में ‘स्वच्छ जमुई, स्वस्थ जमुई’ अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए नोटबुक पर पाकिस्तानी लड़की की तस्वीर छापने को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लिया है। संबंधित मामले की जांच के लिए सीएम ने जमुई के डीएम धर्मेंद्र कुमार को निर्देश दिया है। 

तस्वीर में बच्ची पाकिस्तान का झंडा बना रही है। यूनिसेफ इस तस्वीर का उपयोग पाकिस्तान में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में कर रहा है। जमुई के तत्कालीन डीएम कौशल किशोर ने तस्वीर प्रकाशित करने की अनुमति दी थी।
 


संबंधित खबरें