मुख्य समाचार

एकीकृत सामाजिक सुरक्षा कोड से श्रमिकों को होगा लाभ

पटना/बिहार कारोबार न्यूज। श्रम संसाधन विभाग ने ‘‘द ड्राफ्ट लेबर कोड ऑन सोशल सिक्युरिटी-2018’’ पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष दिया। श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार नेे बताया कि देश में श्रमिकों के लिए एकीकृत सामाजिक सुरक्षा कोड बनायी जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी अवधारणा है। वर्कर्स को इससे फायदा होगा। इसे ठीक से लागू करने के लिए व्यावहारिक प्रणाली बनाने की जरूरत है। श्रमिकों के सर्वे के लिए स्टेट स्पेसिफिक पैरामिटर होना चाहिए। बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां अधिकतर लोग अनऑर्गेनाइज सेक्टर से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ‘‘द ड्राफ्ट लेबर कोड ऑन सोशल सिक्युरिटी 2018’’ के विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन कर राज्य के संदर्भ में इसे लागू करने के लिए जो उपयुक्त सलाह हो उसे केंद्र को भेजें

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, श्रम संसाधन मंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव अतुल प्रसाद व सुजाता चतुर्वेदी, सीएम के प्रधान सचिव, सचिव व ओएसडी समेत श्रम संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें