दरभंगा/नई दिल्ली/बिहार कारोबार न्यूज। दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) ट्रेन को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को रवाना किया। रेल भवन से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए दरभंगा से ट्रेन को रवाना किया गया। 22551-22552 ट्रेन का ठहराव सीतामढ़ी, रक्सौल, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, अंबाला, सनहवाल एवं लुधियाना है।
1404 किलोमीटर का सफर अंत्योदय एक्सप्रेस 25 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी। मनोज सिन्हा ने कहा कि इस अंत्योदय ट्रेन से लोगों को बिहार से पंजाब की यात्रा करने में सुविधा होगी।