मुख्य समाचार

एनटीपीसी के साथ एमओयू से 875 करोड़ की होगी बचत

पटना/बिहार कारोबार न्यूज। बिहार में ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति और बेहतर करने के लिए राज्य सरकार और एनटीपीसी के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ। इस एमओयू से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 875.06 करोड़ रुपये की बचत होगी। बरौनी थर्मल पावर स्टेशन, कांटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड एवं नवीनगर पावर जेनरेटिंग कंपनी के स्वामित्व का हस्तांतरण एनटीपीसी को किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह की उपस्थिति में एनटीपीसी के निदेशक एके गुप्ता एवं एसबीपीडीसीएल के एमडी आर लक्ष्मणन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरौनी, नवीनगर एवं कांटी विद्युत उत्पादन इकाई के एनटीपीसी को स्वामित्व हस्तांतरण से बिजली की दर कम होगी। इसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। एनटीपीसी का अपना सिस्टम है और वह बेहतर कार्य करती है। इससे बिजली का बेहतर उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिजली की एक दर होनी चाहिए। राज्य में एग्रीकल्चर फीडर लग जाने से किसानों को कम से कम 8 घंटे बिजली मिल सकेगी। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना की। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व चंचल कुमार समेत एनटीपीसी व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें