पटना/बिहार कारोबार न्यूज। नेशनल एग्रीकल्चरल को-आॅपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड), पटना ग्राहकों को अरहर दाल 64 रुपये एवं सीटीसी चाय 200 रुपये प्रति किलो उपलब्ध करा रहा है। दाल एवं चाय तलपत्रा लेन, बुद्धमार्ग स्थित नेफेड कार्यालय में उपलब्ध है।
नेफेड,पटना के शाखा प्रबंधक ओ.पी.एन. सिंह ने बताया कि अरहर दाल एवं सीटीसी चाय बेहतरीन क्वालिटी के हैं। इनकी कीमत बाजार से काफी कम है। फिलहाल यह सुविधा पटना में उपलब्ध है। शीघ्र ही पूरे राज्य में इसे उपलब्ध कराने की योजना है। पटना में भी कई रिटेल काउंटर खुलेंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर बिहार के सभी जिलों में नेफेड के वितरक नियुक्त किए जाएंगे। वितरक बनने के इच्छुक लोग नेफेड, पटना कार्यालय में 31 मई 2018 तक आवेदन दे सकते हैं।