मुख्य समाचार

बैंककर्मियों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर : सीएम 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । बैंककर्मियों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एसएलबीसी की बैठक में कहा कि बैंक अधिकारी की हत्या की जांच पूरी हो गई है। इस मामले में शीघ्र गिरफ्तारी होगी। 

उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र से धांधली की शिकायत अक्सर मिलती हैै। ग्राहक सेवा केंद्र में काम करने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन के पास भी होनी चाहिए । सरकारी राशि जोे बैंकों के माध्यम से जनता कोे मिलती है। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो जनता सरकार कोे सीधा जिम्मेदार मानती है जबकि गड़बड़ी बैंकवालों से होती है। 


संबंधित खबरें