पटना/बिहार कारोबार न्यूज । अंजनी कुमार सिंह मुख्यमंत्री के परामर्शी नियुक्त किए गए हैं। उन्हें मंत्री स्तर का दर्जा मिला है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अंजनी कुमार सिंह विकास से संबंधित नीति एवं कार्यक्रमों के निर्धारण में मुख्यमंत्री को परामर्श देंगे। 31 मई, 2018 को वह मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।